किसी ने पूछा की, जीवन में सबसे ज़्यादा जरुरी क्या है?
मैंने कहा की, सांसो का चलना।
सांसो से ज़्यादा जरुरी कुछ भी नहीं है। अगर सांसे चलती रहेंगी तो तुम्हारी सारी जरूरत पूरी होती रहेगी। जब तक सांस चलेगी, तुम कुछ भी कर सकते हो। तुम खाने ले लिए अनाज ऊगा सकते हो। रहने के लिए घर बना सकते हो। सोने के लिए बिस्तर बना सकते हो। बात-चीत करने के लिए परिवार बना सकते हो। समाज में लोगों से अच्छा - बुरा व्यव्हार कर सकते हो। जो दिल में आ जाए, कुछ भी कर सकते हो।
किन्तु जिस दिन सांसे बंद हो गयी। क्षण भर में तुम्हारा शरीर मृत्यु की गोद में सो जाएगा। तुम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाओगे। इसीलिए, जीवन में सबसे ज़्यादा जरुरी साँसे है। बाकी सब तो भौतिक है। जिसे बनाया जा सकता है।
अशोक कुमार
आगे पढ़े:- जीवन एक वृक्ष है।
कोई टिप्पणी नहीं