17. अभिषेक ने मुझसे पूछा की, समाज में जाती के आधार पर भेदभाव कैसे शुरू हुआ होगा?

Share:
Related imageउस समय अभिषेक और मैं एक पार्क में बैठे। मैंने देखा की एक बिल्ली चूहे के पछे भाग रही थी और वो चूहे को मर के खाना चाहती थी। शयद उसको भूख लगी थी। चूहा अपनी जान बचा के भाग रहा था। एक समय ऐसा आया जब बिल्ली ने चूहे को अपने दांतों में जकड़ लिया। थोड़ा तडफने के बाद चूहा मर गया।

अभिषेक और मैं दोने देख ही रहे थे की इतने में एक सफ़ेद कुत्ता आया। एक दम शांति से सफ़ेद कुत्ते ने बिल्ली पर हमला किया।  ये हमला ठीक वैसे ही था जैसा बिल्ली ने चूहे पर किया था।  कुत्ते ने बिल्ली को पल भर में झपट लिया और बिल्ली मर गयी।

हम दोनों ये देख कर हैरान थे। इतने में एक खूंखार सा दिखने वाला काला कुत्ता आया और दोनों कुत्ते आपस में लड़ने लगे। सफ़ेद कुत्ते को बहुत गंभीर चोटें आयी। वो दुम - दबा कर भगा। इतने में एक आदमी आया। उसने हाथ में डंडा पकड़ा हुआ था। उसने घीच कर एक डंडा, काले कुत्ते के पिछवाड़े में मारा। काला कुत्ता चिल्लाता हुआ भागा।

ये सब देखने के बाद अभिषेक ने मुझसे कोई सवाल नहीं किया, अभिषेक बोला की, मुझे मेरे सवाल का जवाब मिल गया है। लड़ना-झगड़ना हर जीव की कुदरती प्रविर्ती है।



                                                                                                                                   अशोक कुमार


आगे पढ़े:- जब दसवीं क्लास में पढ़ रहे राकेश ने मुझसे पूछा की, जाती क्या है?



कोई टिप्पणी नहीं

हम आंधी हैं।

यही कोई रात तीन बज रहे थे मैं छत पर सो रहा था अचानक से हवा बहुत तेज़ चलने लगी। अंधी जैसा महसूस हुआ और नींद टूट गयी। मैं बिस्तर उठा कर नीचे अ...